फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पहले दर्ज हुए धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर गांव भांकरी खास में आरोपियों के परिजनों और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। पथराव कर पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस घटना में दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन युवतियों सहित 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में शहर के थाना बन्नादेवी पर धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच थाना महुआखेड़ा इंस्पेक्टर अवधेश कुमार कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस नामजद आरोपी मनोज, उसके बेटे दीपक और एक अन्य आरोपी राजकुमार को तलाश में शनिवार रात थाना महुआखेड़ा, थाना बन्ना देवी और भरतरी चौकी थाना गभाना की पुलिस ने गांव भांकरी में दबिश दी। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के अनुसार मनोज और उसका बेटा दीपक घर पर ही मिल गए, मनोज का भाई राजकुमार घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने मनोज कुमार और दीपक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार तभी आरोपियों के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और हिरासत में लिए गए आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस के एक टीम मनोज और उसके बेटे दीपक को लेकर थाने चली गई। इसी बीच पीछे रह गए दरोगा सुशील पर इन लोगों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया और उन्हें पीटने लगे। उन्हें बचाने गए कांस्टेबल समीरुद्दीन और रवि कुमार को भी घायल कर दिया। पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र, मनोज कुमार, उसकी पत्नी मुकेश देवी, बेटे दीपक कुमार, कप्तान सिंह, उसकी पत्नी रेखा देवी, पुत्री भूमि और जाह्नवी, मनोज पुत्र राजकुमार अंश उर्फ छोटू निवासी आलमपुर रानी थाना अतरौली आदि और अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ थाना गभाना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों ने दरोगा की वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी तोड़ दी। इसकी सूचना पर गभाना और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।
-गिरफ्तार मनोज और उसके बेटे को रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार की तहरीर पर 10 नामजद सहित 13 के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला, बलवा और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भागे हुए आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। महेश कुमार, सीओ गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें