अलीगढ़ में सासनीगेट क्षेत्र के एक कॉलेज में बिना अनुमति लगाए जा रहे मेले का संचालन पुलिस ने एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट के आदेश पर रुकवा दिया।
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट के अनुसार उन्हें कॉलेज के मैदान पर बिना अनुमति मेले का आयोजन होने की जानकारी मिली। उन्होंने इलाका पुलिस व एसीएम को भेजकर जांच कराई। कॉलेज के मैदान पर झूले आदि लगाए जा रहे थे। इसके लिए आयोजकों ने अनुमति भी नहीं ली थी। पुलिस ने कड़ी हिदयात देकर मेले का संचालन रुकवा दिया। एडीएम सिटी ने बताया कि बिना अनुमति एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच कराए बिना किसी भी झूले, तमाशे के आयोजन को अनुमति नहीं दी जाएगी।