फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी और आम जनता में फर्क करे पुलिस : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ शनिवार को पुलिस लाइन में मासिक बैठक की। इसमें सख्त हिदायत देते हुए अधीनस्थों से संवाद स्थापित के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि अपराधी और आम जनमानस में पुलिस फर्क करे। पुलिस सख्त भी बने और संवेदी भी बने।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अधिकारियों से कहा कि वह बेहतर से बेहतर जनसुनवाई करें और विवेचनाओं का निर्धारित समय में ही निस्तारण करें। वह अपने स्तर से उनके पास आने वाले लोगों की अधिक से अधिक समस्याओं के समाधान का प्रयास करें।
बैठक में मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, बाल संरक्षण आयोग, सफाई कर्मचारी आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित सभी लंबित जांच का ब्योरा मांगा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शासन द्वारा, पुलिस महानिदेशक द्वारा व अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भेजे गए जांच के मामलों के संबंध में एसएसपी ने जानकारी की। बैठक में जन शिकायत के दौरान प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों के संबंध में भी जवाब मांगा गया। टॉप 10 अपराधियों के जमानत के निरस्तीकरण की कार्रवाई के संबंध में प्रगति पूछी गई।
- अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत इस बात की है कि पुलिसकर्मी आपस में संवाद बढ़ाएं। अधिकारी अपने अधीनस्थों से अधिक बात करें। महत्वपूर्ण घटनाओं और रंजिश के मामलों को चिह्नित करें व इन पर समय से कार्रवाई करें। मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली न करें।
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें