थाना पुलिस ने लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार बीते 1 सितंबर को जीटी रोड पर एक सराफा कारोबारी के साथ लूटपाट करने वाले एक आरोपी रामकुमार पुत्र लालचंद निवासी रामनगर थाना सिराथू कौशांबी को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ सराफा कारोबारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी से उसके साथियों के नाम पते जाने तथा घटना से संबंधित साढ़े ग्यारह हजार रुपये बरामद कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।