फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गलत वीडियो से कमेटी के पदाधिकारी खिन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की रामलीला में मंचन से पूर्व पुरुष कलाकारों द्वारा महिला के स्वरूप में डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया। वीडियो बनाने वाले ने इसे मर्यादा को तार-तार करने वाला करार दे दिया। कुछ मीडिया चैनलों पर चली इस खबर की भनक लगने पर कमेटी ने जब वीडियो की जांच की तो गलत तरह से पेश किए गए वीडियो को लेकर कमेटी के पदाधिकारी खिन्न हो गए। कमेटी प्रबंधक मनोज चौहान उर्फ बंटी चौहान ने कहा कि गलत वीडियो प्रसारित करना रामलीला को बदनाम करने की साजिश है। गलत वीडियो बनकर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पंडित रविंद्र शर्मा, अजय मारवाड़ी, नितिन जैन, रौदास सिंह चौहान, नितिन गुप्ता, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें