फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: किशोरी बरामद करने गई पुलिस से ग्रामीणों की कहासुनी, ढाबा संचालक हिरासत में, तीनों आरोपी फरार

Sat, 26 Apr 2025 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी पिछले दस दिन से ढाबा संचालक के घर में रह रही थी। पुलिस ने ढाबा संचालक को हिरासत में लेकर किशोरी को बरामद कर लिया है। मामले में नामजद तीनों आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लापता किशोरी की तलाश में गांव पहुंचे पुलिस कर्मियों से 25 अप्रैल को ग्रामीणों की कहासुनी और खींचतान हो गई। बाद में देर रात दबिश देकर किशोरी को खोज लिया गया। मामले में नामजद तीनों आरोपी फरार हैं। एक ढाबा संचालक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


थाना गंगीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को एक माह पहले गांव के ही तीन युवक फुसला कर ले गये थे। किशोरी के पिता ने तानों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस किशोरी को दूसरे जिलों में तलाश कर रही थी। 25 अप्रैल की शाम को पता चला कि गंगीरी के यादव नगर निवासी एक युवक के घर में किशोरी है। पुलिस दबिश देने पहुंची तो वहां पुलिस से ग्रामीणों कहासुनी व खींचतान हो गई। मौके पर पहुंचे एसओ ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 

देर रात गांव नगला सुममेर निवासी एक ढाबा संचालक के घर से पुलिस ने दबिश देकर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी पिछले दस दिन से ढाबा संचालक के घर में ही रह रही थी। पुलिस ने किशोरी को पकड़ लिया। ढाबा संचालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में नामजद तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें