फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सांगवान सिटी की चोरी में गुरुदासपुर पहुंची पुलिस, एक दबोचा

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र की सांगवान सिटी में प्रदेश के एक डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान के मकान सहित दो घरों से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस चोरी को हापुड़ के गैंग ने अंजाम दिया। तलाश में पुलिस पंजाब के होशियारपुर तक पहुंची। इसके बाद एक आरोपी दबोचा जा सका है, जिसने ओजोन सिटी की एक और चोरी स्वीकारी है। उसका एक साथी इन दिनों जेल में है, जबकि एक अन्य फरार है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान यतेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से तिलौठी सासनी के रहने वाले हैं और सांगवान सिटी में मकान बनाकर रह रहे हैं। 27 मार्च को दिनदहाड़े चोरों ने यतेंद्र व खुर्जा के रहने वाले होराम के मकानों से कीमती जेवरात व नकदी आदि की चोरी की थी। घटना के समय दोनों परिवार अपने-अपने घरों में नहीं थे। लाखों की चोरी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। इस दौरान करीब 150 किमी रेडियस में 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। तब जाकर एक संदिग्ध कार घटना से कुछ समय पहले और घटना के कुछ समय बाद सांगवान सिटी में घुसते व निकलते कैद हुई।
कई दिन के प्रयास के बाद टीम को यह मालूम हुआ कि कार सवार लोग हापुड़ के हैं। हापुड़ से कार सवारों के नाम उजागर हुए, उनमें से एक की पहचान इफ्को केंद्र चलाने वाले हापुड़ बाबूगढ़ के उदयपुर निवासी विक्रांत उर्फ छोटू के रूप में हुई। उसके विषय में जानकारी मिली कि वह गुरुदासपुर पंजाब में है। पुलिस टीम पिछले दिनों वहां तक पहुंच गई। तब जाकर वह हत्थे चढ़ा। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकारा कि हापुड़ के ही विशाल की अलीगढ़ में ननिहाल है। वह अक्सर अपने दोस्तों को वहां लेकर जाता रहता है। घटना वाले दिन भी विशाल ही आई-10 कार से उसे व एक अन्य सुरेंद्र को अपने साथ चोरी के इरादे से लेकर गया था। हाउसिंग सोसाइटी में घुसने पर उसे दो मकान बंद मिले और उनमें से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। छोटू ने स्वीकारा कि इससे पहले दिसंबर माह में भी हम तीनों ने इसी तरह ओजोन सिटी में एक बंद घर में चोरी को अंजाम दिया था। छोटू से पुलिस ने 97 हजार रुपये बरामद किए हैं। साथ ही पता चला कि सांगवान की चोरी के कुछ दिन बाद एक हत्या के अपराध में विशाल बुलंदशहर जेल चला गया, जबकि सुरेंद्र दिल्ली में फरारी काट रहा है। इनमें विशाल व सुरेंद्र का आपराधिक इतिहास है। छोटू पर मारपीट आदि के मुकदमे हैं। गिरफ्तार छोटू को बुधवार को जेल भेज दिया गया। अब सुरेंद्र की तलाश जारी है, जबकि विशाल को रिमांड पर लेकर आया जाएगा।
विज्ञापन

गार्ड ने गेट खोला तो घुस गए चोरी के लिए
छोटू ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा है कि चूंकि विशाल अलीगढ़ के रास्तों से परिचित है। इसलिए हम लोग यहां आते थे। किसी भी गेट बंद हाउसिंग सोसाइटी के सामने गाड़ी का हॉर्न बजाते। अगर गार्ड ने बिना पूछताछ के गेट खोल दिया तो अंदर जाते और किसी भी बंद मकान के सामने गाड़ी लगाकर चोरी करते। अगर गार्ड ने पूछताछ की और गेट खोलने से पहले तमाम सवाल किए तो उसे कुछ भी उल्टा सीधा जवाब देकर चले आते थे। उन्होंने इसी तरह कासिमपुर पावर हाउस की हाउसिंग सोसाइटी में भी जाना स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें