फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: होटलों में पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

Sun, 03 Sep 2023 12:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस की मदद से खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल के पास बने गोपाल जी होटल, गोस्वामी होटल समेत तीन होटलों पर छापा मारा। दो होटलों के अलग-अलग कमरों में जांच की गई। लेकिन यहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। कुछ अनियमितताएं जरूर मिली हैं, जिनसे जुड़े दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। 
विज्ञापन
होटल में छापा प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के थाना लोधा एवं रोरावर क्षेत्र में शनिवार देर शाम पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने तीन होटलों पर छापा मारा। एक होटल के कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों को थाने भेजकर पूछताछ की जा रही है। इन होटलों में अनियमितताएं भी मिली हैं।

विज्ञापन


एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट के निर्देश पर एसीएम प्रथम हीरालाल सैनी, एसडीएम प्रशिक्षु राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस की मदद से खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल के पास बने गोपाल जी होटल, गोस्वामी होटल समेत तीन होटलों पर छापा मारा। दो होटलों के अलग-अलग कमरों में जांच की गई। लेकिन यहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। कुछ अनियमितताएं जरूर मिली हैं, जिनसे जुड़े दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। 

होटल गोपाल जी में एक कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि होटलों का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि तीनों होटलों के बारे में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें