फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना में युवाओं की भर्ती को लेकर किसान संगठनों में आक्रोश है। इसको लेकर शुक्रवार को किसानों ने अग्निपथ विरोध दिवस मनाया। इसके लिए संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट समेत कई स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने किसान नेताओं से पहले बातचीत की और उन्हें घरों में ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रंजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता मौहम्मद मोहसिन मेवाती, प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी को उनके घर पर ही पुलिस ने नजरबंद कर लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने क्वार्सी चौराहा के पास एसीएम प्रथम केवी सिंह को ज्ञापन सौंपा। यहां किसानों ने अग्निपथ योजना का विरोध जताते हुए वापस लेने की मांग रखी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों को मुफ्त बिजली समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। यहां अर्जुन सिंह तोमर, जयवीर सिंह, सीमा यादव आदि किसान मौजूद रहे । इधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने अग्निपथ विरोध दिवस मनाने का एलान किया था। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। किसानों के कलेक्ट्रेट पहुंचने की खबर पर तस्वीर महल से लेकर कलेक्ट्रेट के गेट तक किसानों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष विमल तोमर, जिलाध्यक्ष ओपी कमांडो, विनोद सिंह, नवाब सिंह, सूरजपाल उपाध्याय, इदरीश मोहम्मद, सुरेशचंद्र गांधी, गजेंद्र चौधरी, रमेशचंद्र विद्रोही, रूद्र सिंह आदि किसान नेताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इस पर किसान नारेबाजी करने के साथ ही धरने पर बैठ गए। भाकियू (स्वराज गुट) के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कड़ा विरोध व्यक्त किया गया। विरोध जताने वालों में विकास यदुवंशी, गगन राजपूत, शिवचरण सिंह आदि शामिल थे। उधर, इगलास क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें जिला मुख्यालय तक नहीं आने दिया गया और रास्ते से ही वापस कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें