फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खूब खेली..अब चुनाव में जुटेगी टोली

विज्ञापन
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत को रंग लगाते एसपी देहात शुभम पटेल व अन्य - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
होली और शब-ए-बरात का त्योहार सकुशल निपटने के बाद मंगलवार को पुलिस ने जमकर होली खेली। पुलिस लाइन से लेकर थानों तक में दोपहर तक होली का हुड़दंग रहा। इस दौरान डीआईजी-एसएसपी तक को पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने रंगों में सराबोर करते हुए लाल-पीला कर दिया। अधिकारियों ने भी त्योहार सकुशल निपटने पर पुलिस टीम को बधाई देते हुए जमकर होली खेली और अब पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का इशारा किया।
विज्ञापन

पुलिस की होली को लेकर मंगलवार सुबह से ही थानों में हुड़दंग शुरू हो गया और अधिकारी पुलिस लाइन में जमा होने लगे। जहां रंग, गुलाल, पानी आदि का इंतजाम किया गया था। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी क्राइम राजेश श्रीवास्तव के पहुंचने पर पुलिस लाइन में होली की शुरुआत हुई। इसके बाद यहां से सभी लोग बैंड बाजों पर नाचते गाते हुए एसएसपी आवास पर पहुंचे। वहां एसएसपी कलानिधि नैथानी को रंग में सराबोर किया और फिर वहां से एसएसपी सहित सभी बैंड बाजों संग नाचते गाते हुए डीआईजी दीपक कुमार के आवास पर पहुंचे। वहां डीआईजी को रंग में सराबोर कर सभी होली मिले और मिठाई, गुजिया आदि का वितरण हुआ। इसके बाद काफी देर तक डीआईजी आवास के बगल में पुलिस लाइन परिसर में होली खेली गई। इस मौके पर शहर के सभी सीओ, सभी कोतवाल आदि मौजूद रहे। अंत में डीआईजी दीपक कुमार व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को त्योहार सकुशल निपटने पर बधाई दी और अब पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगने के निर्देश दिए।
धूल पर एसएसपी ने शहर में हालत पर रखी नजर
धूल के दिन एसएसपी कलानिधि नैथानी सुबह से ही सक्रिय हो गए और शहर में भ्रमणशील रहे। इस दौरान उन्होंने पुराने शहर से लेकर रामघाट रोड पर क्वार्सी, मैरिस रोड, बन्नादेवी, गांधीपार्क आदि इलाकों में घूमकर होली के माहौल पर नजर रखी। साथ में पुलिस ड्यूटियों पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी जानकारियां लीं। इस दौरान बीच-बीच में वे पुलिस को वायरलेस के जरिये जरूरी संदेश देते रहे। दोपहर 2 बजे बाद उन्होंने पुलिस को सड़कों पर हुरियारों के घूमने पर टोकाटाकी का इशारा किया। साथ में यह भी तय किया कि मंगलवार को भी पुलिस सोमवार की तरह ही शहर में सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन

-होली का त्योहार सकुशल तरीके से निपटा है। इसके लिए पुलिस टीम बधाई की पात्र है। अब हमें पंचायत चुनाव की तैयारी करनी है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें