फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बीच बचाव कराने पहुंचे पार्षद को पुलिस कर्मियों ने पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सासनीगेट के मुख्य चौराहा पर मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने स्थानीय पार्षद के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि वे भाई भतीजे से हुए विवाद में बीच-बचाव कराने गए थे। इसके बाद पार्षद कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। जहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। पार्षद की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन





कोतवाली नगर क्षेत्र के गोविंद नगर तुर्कमानगेट निवासी सूरज माहौर वार्ड नंबर 21 से पार्षद हैं। मंगलवार शाम उनके भाई मनोज माहाैर व भतीजा यतिन माहाैर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। सासनीगेट चौराहा पर ई-रिक्शा सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। इस पर ऑटो चालक ने साथियों संग दोनों को पीट दिया। खबर मिलते ही पार्षद सूरज माहौर मौके पर पहुंचे। वह दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने लगे। आरोप है कि तभी वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पार्षद के साथ भी मारपीट कर दी।



उन्होंने बताया कि वह पार्षद हैं, तब जाकर छोड़ा गया। इस पर पार्षद सूरज माहाैर कार्यकर्ताओं संग थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस पर पुलिस कर्मियों ने कहा कि पार्षद की पहचान न होने पर अनजाने में डंडा लग गया था। इस पर दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि पार्षद सूरज माहौर की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें