टप्पल में यमुना नदी पर स्थित मालव घाट फेरी पर पैंटून पुल का निर्माण होगा। यह पुल 26 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसके साथ ही रामघाट रोड और सारसौल मार्ग का सुदृढ़ीकरण होगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड करा रहा है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण में 26.16 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुल 10 महीने में बनकर तैयार होगा। इसके अलावा गोंडा-अलीगढ़ मार्ग की मरम्मत होने के साथ जिले में खराब सड़कों की भी मरम्मत होगी।
इसी कड़ी में रामघाट रोड स्थित 38वीं पीएसी के सामने कई महीने से खराब सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क पर गड्ढे को गिट्टियों और बालू से भरा गया, लेकिन बारिश के बाद यह सामग्री उखड़ जा रही थी। मौसम साफ होने के बाद लोक निर्माण विभाग रामघाट रोड, सारसौल स्थित फल मंडी सहित अन्य सड़कों की मरम्मत करा रहा है।