चंडौस में अस्थायी अतिक्रमण को हटाती नगर पंचायत की टीम। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बे में बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत टीम ने पुलिस के सहयोग से सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस बीच कई दुकानदारों ने टीम का विरोध भी किया।
इससे एक दिन पहले व्यापारियों ने कोतवाली में चेयरमैन डॉ. डीएस भारती और कोतवाल सत्यवीर सिंह के सामने अस्थाई अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। कार्रवाई के दौरान जहराना मोड़ से कसेरू तिराहे तक नाले के आगे रखे बोर्ड, बाइक, बेंच आदि हटवाए गए। कई सामान जब्त किए गए। अभियान के दौरान टीम को हल्का विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कार्रवाई जारी रखी। नगर पंचायत और पुलिस ने कई लोगों व वाहनों के चालान भी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान कोतवाल सत्यवीर सिंह, लिपिक धर्मेंद्र राणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।