फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः चंदपा कांड में एक और वीडियो आने से पुलिस जांच उलझी, मोबाइल सीडीआर ने बदली केस की तस्वीर

Fri, 09 Oct 2020 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
Hathras Rape Protest - फोटो : PTI
विज्ञापन

बहुचर्चित चंदपा कांड में रोजाना नये तथ्य और वीडियो सामने आ रहे हैं। इससे पुलिस की विवेचना भी उलझ रही है। अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें यह दावा किया जा रहा है कि घटना के समय घटनास्थल पर चार लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन


वायरल हो रहे इस नए वीडियो में बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां चार लोग मौजूद थे। हालांकि अभी इनकी पहचान नहीं हुई है। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बिटिया की मां केवल एक युवक संदीप द्वारा उसकी बिटिया का नाम लेना बता रहीं हैं। बिटिया के मुंह से भी घायल अवस्था में संदीप का नाम लिया जा रहा है, इसका भी एक वीडियो वायरल हो चुका है। 

सूत्रों की मानें तो जब दोनों पक्षों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली तो यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के मोबाइल फोनों से लगातार बात होती रहती थी। 104 बार बात होना भी सामने आया। हालांकि बिटिया के पक्ष ने इसे साजिश बताया। कुछ ग्रामीण यह भी कह रहे हैं कि इस लड़की और मुख्य आरोपी संदीप के बीच गहरी दोस्ती थी। इसे लेकर लड़की के परिजन रोक-टोक करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें