फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा से कालू फौजी को ले गई थी पुलिस, नहीं की कोई बरामदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा जिस तमंचा फैक्टरी का अलीगढ़ से पकड़ा जाना दिखाया जा रहा है। उस पर अलीगढ़ पुलिस ने सवाल खड़ा किया है। कहा है कि सुभाष नाम के व्यक्ति को बहादुरगढ़ पुलिस साथ लेकर आई थी। उसके बताए अनुसार गोंडा के बसौली गांव के कालू फौजी को साथ लेकर गई। मगर कोई बरामदगी नहीं हुई। एसओ गोंडा ने बताया कि दिन में लोगों के बीच कालू नाम के व्यक्ति को पुलिस लेकर गई। सुभाष को साथ लेकर आई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि हरियाणा की बहादुरगढ़ पुलिस ने हमसे संपर्क किया था। उन्होंने गोंडा क्षेत्र में दबिश के लिए मदद मांगी थी। इस पर टीम को साथ भेजा था। गोंडा क्षेत्र से एक व्यक्ति को पुलिस साथ लेकर गई। बाकी कोई बरामदगी नहीं हुई। अगर कोई माल यहां मिलता तो उनकी जीडी में एंट्री कराई जाती। अगर वे यहां से कोई बरामदगी दिखा रहे हैं तो यह गलत है। इसे लेकर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों को पत्राचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें