फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 दिन में पुलिस ने काटे 55348 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियम व अन्य कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए 27 मार्च 2021 से 25 मई 2021 तक 55348 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इसके बाद अब एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना कर्फ्यू के बाद ऐसे लोग महाअभियान के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा है कि अगर शहर के अंदर चोरी का वाहन चलाया तो फिर जेल का रास्ता ही पकड़ना होगा। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर की तीसरी आंख वाहन चालकों की हर गतिविधि पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

यह है चालान की कार्यवाही का विवरण
- ट्रैफिक लाइट्स के उल्लंघन पर - 11623
-बिना हेलमेट के कारण -14915
-तीन सवारी के (ऑपरेशन तिकडी) - 1078
-वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल - 1024
-फॉल्टी नंबर प्लेट के कारण - 1839
- गलत पार्किंग के कारण - 2060
- बिना बीमा के कारण - 736
- प्रदूषण चालान- 762
- तेज गति से वाहन चलाने पर - 681
- गलत दिशा में वाहन चलाने पर - 164
- अन्य प्रकरणो में - 20466
तीन हजार चोरी हुए वाहनों के डाटा अपलोड, 25 बरामद
चोरी हुए 3000 वाहनों के डाटा को इंटीग्रेट कमांड सेंटर में अपलोड किया गया था। इसके बाद 70 वाहनों को ट्रेस किया गया और 25 वाहनों को सफलतापूर्वक बरामद कर दिया गया है। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से चोरी किए गए वाहन की पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें