आरोपी ने बीते आठ माह पूर्व पनैठी तथा थाना गंगीरी निवासी दो अलग-अलग महिलाओं से नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए ले लिए थे। फर्जी नाम पता बताकर फरार हो गया था।
थाना पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि गांव अधौन के मोड़ के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जुगेंद्र सिंह पुत्र छीतर सिंह निवासी मजुपुर थाना गोंडा बताया है। जिससे तमंचा व एक कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। आरोपी ने बीते आठ माह पूर्व पनैठी तथा थाना गंगीरी निवासी दो अलग-अलग महिलाओं से नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए ले लिए थे। फर्जी नाम पता बताकर फरार हो गया था। आरोपी पर खैर, गोंडा व गभाना थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।