अलीगढ़ में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों से मोबाइल झपटमारी किया करता था।
साथ ही साथ पुलिस ने इनके पास से देसी पिस्तौल, चाकू व कई चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरोह की उन बाइकों को भी जब्त किया है जिन पर यह गिरोह वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस का कहना है, गिरोह के लोग मोटरसाइकिल स्नैच सेल से जुड़े हैं। ये राह चलते लोगों से फोन छीना करते थे। इनके पास 18 चोरी के सेल फोन बरामद किए गए हैं।