फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: हाथरस पुलिस की गाड़ी को लोडर ने मारी टक्कर, साइबर थाना प्रभारी सहित पांच घायल

Thu, 20 Nov 2025 04:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार, आरक्षी चालक ओमवीर यादव, सिपाही सुमित व ललित संग हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध के मुकदमे में आरोपी संजय राणा को पकड़ने गए थे। वहां से संजय को लेकर वे हाथरस आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त लोडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश से साइबर अपराध के आरोपी को ला रही हाथरस साइबर थाने की टीम की बोलेरो को 20 नवंबर तड़के हाईवे बाईपास पर लोडर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो हाईवे पर ही पलट गई। दुर्घटना में साइबर थाना प्रभारी व आरोपी सहित पांच लोग घायल हो गए। आनन-फानन सभी को उपचार के लिए ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर होने के चलते छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार हाथरस साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार, आरक्षी चालक ओमवीर यादव, सिपाही सुमित व ललित संग हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध के मुकदमे में आरोपी संजय राणा को पकड़ने गए थे। वहां से संजय को लेकर वे हाथरस आ रहे थे। तड़के चार बजे के आसपास उनकी गाड़ी खेरेश्वर की ओर से हाईवे बाईपास पर आगरा चेंजर की ओर पहुंची, तभी पीछे से एक तेज गति से आ रहे लोडर वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद बोलेरो हाईवे पर ही पलट गई। सूचना मिलने पर आनन-फानन मडराक पुलिस, हाईवे एंबुलेंस आदि पहुंच गई। पुलिस वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को पहले मडराक सीएचसी व वहां से निजी अस्पताल ले जाया गया। किसी के गंभीर चोट नहीं थी। करीब एक घंटे तक चली उपचार प्रक्रिया के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


इधर, दुर्घटना के बाद लोडर चालक भी लोडर को दुर्घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को थाने पहुंचवाया। मामले में हाथरस पुलिस की ओर से लोडर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। सीओ इगलास महेश कुमार के अनुसार किसी के गंभीर चोट नहीं आई। बाकी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें