फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियाें की तलवारबाजी पर पहुंची पुलिस

Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
 विश्व हिंदू परिषद के बाद आर्यवीर दल द्वारा आयोजित आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर में लड़कियों को एयरगन से निशानेबाजी एवं तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी शिविर में पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना गांधीपार्क के एसओ ने बताया कि प्रशिक्षण में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।
आर्य समाज महर्षि दयानंद मार्ग, अचलताल स्थित आर्य समाज परिसर में लड़कियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (12 से 18 जून) चल रहा है। इसमें लड़कियों को एयरगन से निशानेबाजी, तलवारबाजी, लाठी, दंबल, कराटे, योगा एवं ध्यान के साथ-साथ चरित्र निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बुधवार को इसको लेकर महानगर में चर्चा का बाजार गरम होने पर पुलिस अधिकारी शिविर में पहुंच गए। चर्चा थी कि छात्राओं को लव जेहाद से लड़ने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि कैसे मुस्लिम युवक हाथ में कलावा बांध कर और हिंदू नाम बताकर लड़कियों को बरगलाते है और प्यार की जाल में फंसाकर बेच देते है। उनसे अपने आप की रक्षा कैसे करनी है। हालांकि वहां पुलिस अधिकारियों को नियम विरुद्ध कुछ देखने को नहीं मिला और संतुष्ट होकर चले गए। आर्यवीर दलक े खुशपाल ने बताया कि आगे के कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आते रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी आएंगे। समापन समारोह में सांसद के अतिरिक्त एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी आने वाले है। उनका कहना है कि लव जेहाद नई बात है जबकि आर्यवीर का शिविर वर्षो से लगता आ रहा है। देश के तमाम शहरों में ऐसे शिविर का आयोजन होता है। हमारा मुख्य उद्देश्य संस्कृति की रक्षा, शक्ति संचय एवं सेवा भाव है।
नारी शक्ति को मजबूत करना हमारा उद्देश्य है ताकि वे आत्म निर्भर बन सके और दूसरे पर निर्भर नहीं रहे। शिविर प्रांतीय महामंत्री आचार्य धर्मवीर के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। रजनी, विद्या, दीपिका आदि बच्चियों को प्रशिक्षण दे रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व आगरा रोड स्थित एक स्कूल में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें छात्राओं को निशानेबाजी एवं लाठी आदि की ट्रेनिंग दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें