फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: अधिवक्ता हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब तक फरार

Tue, 21 Jan 2020 05:17 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अलीगढ़ में दिन दहाड़े अधिवक्ता की घर में घुसकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि क्वार्सी थाना क्षेत्र के कर्पूरी नगर नगला तिकोना में अधिवक्ता वेद प्रकाश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। अधिवक्ता वेद प्रकाश का अपने बड़े भाई से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। एक महीने पहले उनके और भाई के बीच समझौता हो गया था।

रविवार को करीब ग्यारह बजे उनके बड़े भाई के बेटे हिमांशु और धीरज कमल वेद प्रकाश के घर आए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी पर हिमांशु और धीरज ने पिस्टल निकालकर अधिवक्ता और उनकी पत्नी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने कहा कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी, जिसके बाद एक आरोपी हिमांशु को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी हिमांशु ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पूरा घटना क्रम बता दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी भतीजे धीरज की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें