सुरेंद्रनगर स्थित साईं मंदिर में राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में आयोजित काव्य गोष्ठी में अपनी रचना प्रस्तुत करते कवि।
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
सुरेंद्रनगर स्थित साईं मंदिर में राष्ट्रीय कवि संगम ब्रज प्रांत के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने जल संरक्षण, प्रदूषण आदि पर अपनी रचनाए प्रस्तुत कर पर्यावरण बचाने का आह्वान किया।
ब्रज प्रांत के सह संयोजक कुंवर पाल उपाध्याय के सानिध्य में कवियों ने समा बांध्ा दिया। भवर विजयगढ़ की जल संरक्षण पर प्रस्तुत की गई रचना को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल गुप्ता तथा संचालन पंडित नरेंद्र शर्मा नरेंद्र ने किया। नरेंद्र शर्मा नरेंद्र ने अपनी रचना ‘माटी के दीप’ काव्य गोष्ठी के संयोजक मनोज शर्मा एवं वार्ड नंबर 48 की पार्षद दीपू शर्मा को भेंट की। इंदु शर्मा, हरीश बेताब, विशाल नारायण शर्मा, मनोज नागर, हरिभान सिंह, कुमारी शीतल उपाध्याय, भुवनेश कुमार, चिंतन कुमारी, सरिता आदि ने काव्य पाठ किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक मनोज शर्मा ने किया।