श्रीकृष्ण जन्म भूमि मथुरा के एक निजी फार्म हाउस में नव उदय पब्लिकेशन ग्वालियर द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन 29 दिसंबर को आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में 250 साहित्यकारों ने भाग लिया। सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाईं। इस दौरान अलीगढ़ निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त व अंतरराष्ट्रीय कवि इंजीनियर वीरेंद्र सिंह कौशल को सम्मानित किया गया।
कवि वीरेंद्र सिंह कौशल रेलवे से सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल से सेवानिवृत हुए। 21 नवंबर को नेपाल के लुम्बिनी शहर के बौद्ध विश्वविद्याल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी इन्हें सम्मानित किया गया था। इनका काव्य संग्रह जल्दी ही प्रकाशित होने वाला है, जिसमें मानवता को केंद्रित किया गया है।