इधर, मुजफ्फरनगर की फर्म ने टैंट, मंच, बल्ली लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। यहां तीन जर्मन हैंगर लगेंगे। सभी जगह लोहे की ग्रिल लगेगी। पीएम मोदी की रैली का मुख्य मंच आठ फुट ऊंचा व 60 फुट चौड़ा होगा। पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह आदि के अलावा कौन रहेगा इसका फैसला प्रदेश नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। वहीं हेलीपैड पर रहने वाले स्थानीय पदाधिकारियों की सूची बननी शुरू हो गई है।
इधर, रैली के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलस धर्मेंद्र सिंह ने रैली के सहसंयोजक व महानगर प्रभारी श्रीचंद शर्मा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष इंज. राजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला के साथ रैली स्थल का दौरा किया। इस मौके पर संतोष सिंह, सर्व व्यवस्था प्रमुख मेयर प्रशांत सिंघल, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अनिल पाराशर, वैभव गौतम, सुरेश शर्मा,मानव महाजन, जितेंद्र वाष्र्णेय, शिवनारायण शर्मा, भूपेंद्र वाष्र्णेय, पंकज अग्रवाल, राकेश शर्मा, अशोक राणा, ठा. गोपाल सिंह, अनिल पाराशर,संजय गोयल पवन खंडेलवाल, गोपाल माहेश्वरी, अतुल राजा आदि मौजूद रहे।
पीएम की रैली को लेकर ब्लू बुक के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एसपीजी व पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। -विशाख जी., डीएम
कार्यक्रम स्थल पर सभी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय से फोर्स की डिमांड की जा रही है। अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है। तैयारियों पर मंथन जारी है।-संजीव सुमन, एसएसपी