अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल खोलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक विश्वविद्यालय के शिक्षक छात्र पूर्व-छात्र आदि की तारीफ की। अपने 34 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने 21 बार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम, 17 बार आत्मनिर्भर भारत शब्द का प्रयोग किया। दो बार विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद का भी जिक्र किया।
उन्होंने विश्वविद्यालय के मौजूदा और पूर्व छात्रों की भी प्रशंसा की और उल्लेख किया कि वे जहां भी जाते हैं उन्हें जब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मिलते हैं तो वह बड़े फख्र के साथ बताते हैं कि वह एएमयू के छात्र हैं। ब्यूरो