फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू कैंपस में विविधता, मिनी इंडिया की झलक : निशंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में मंगलवार को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सर सैयद ने 133 वर्ष पहले एक पेड़ के नीचे सात छात्रों के साथ जो सफर शुरू किया था, वह 37 हजार छात्रों और लाखों पूर्व छात्रों का एक विशाल काफिला बन गया है। एएमयू के कैंपस में जो विविधता है, उससे मिनी इंडिया की झलक मिलती है। उन्होंने इस मौके पर सर सैयद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एएमयू ने कोरोना महामारी के समय बहुत योगदान दिया है। 1.4 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में दिए। 2 लाख से अधिक कोविड की जांच की गईं। इस तरह आपदा से निपटने में एएमयू ने बड़ी भूमिका निभाई। ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान में यहां पर उल्लेखनीय काम हुआ है। उन्होंने कहा कि सर सैयद ने एएमयू की आधारशिला रखते समय दो बिंदुओं पर खास ध्यान दिया। पुरातन और आधुनिक का समन्वय रहे, पूरब और पश्चिम में से जो बेहतर हो उसे लिया जाए। साथ ही अतीत की भ्रांतियों को दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि 1964 में जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एएमयू के दीक्षांत समारोह में आए थे तो उन्होंने कहा था कि देश के प्रति वफादारी सबसे ऊपर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जेएनयू गए उन्होंने नेशन फर्स्ट का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी भारत और भारतीयता और भारत की ज्ञान परंपरा को ही महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आप सुधार नहीं कर सकते तो परिवर्तन भी नहीं ला सकते। इसलिए बदलाव लाने के लिए सुधार करते रहने की जरूरत है। इसी से भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की आबादी से भी अधिक यहां भारत में 33 करोड़ से अधिक विद्यार्थी हैं। यह भारत की ताकत है। यही नई सदी का भारत है। अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के प्रयासों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया एएमयू तराने का जिक्र
अलीगढ़। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने संबोधन में असरारुल हक मजाज के लिखे एएमयू तराने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मजाज ने यहां के छात्रों के लिए सही ही लिखा है कि जो अब्र यहां से उठेगा, वह सारे जहां पर बरसेगा। साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लीपिएन आफ मेरिट अवार्ड दिए जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें