देर रात्रि में कटरा मोड़ के पास घने कोहरे के बीच किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कैंटर गाडी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कैंटर पलटने से चालक और क्लीनर घायल हो गए। टोल प्लाजा की रिलीफ टीम ने दोनों का उपचार कराया।
गभाना में हाईवे कटरा के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में प्लाई बोर्ड लदी कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे चालक और क्लीनर घायल हो गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के चालक अरविंद कुमार व क्लीनर जितेंद्र सिंह गाजियाबाद से कैंटर गाड़ी में प्लाई बोर्ड लेकर कानपुर जा रहे थे। 27 जनवरी की देर रात्रि में कटरा मोड़ के पास घने कोहरे के बीच किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कैंटर गाडी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कैंटर पलटने से चालक और क्लीनर घायल हो गए। टोल प्लाजा की रिलीफ टीम ने दोनों का उपचार कराया।