डिफेंस कॉरिडोर के जीटी रोड धनीपुर एयरपोर्ट से आगे विकसित हो रहे फेज-2 नोड के विद्युतीकरण के लिए 9.47 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। इसमें से 4.73 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस बजट से कॉरिडोर परिसर में 33 केवी सब स्टेशन, 33 केवी व 22 केवी की सात किमी की लाइन, अकराबाद में इस लाइन के लिए बे का निर्माण होना है। इस विषय में सीजीएम संजय सिंह कहते हैं कि फेज 2 के लिए निवेशकों के आवेदन आने लगे हैं। कुछ काम बाकी है। जल्द वहां प्लॉट आवंटन किए जाएंगे।
इनके प्लॉट निरस्त
- 90 करोड़ के निवेश वाली नोएडा की कंपनी पी-2 लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, 2 हेक्टेयर का प्लॉट
- 40 करोड़ के निवेश वाली हैदराबाद की कंपनी ट्रैक ट्रिक्स ऑप्टो डायनेमिक, 1.4 हेक्टेयर का प्लॉट
- 80 करोड़ के निवेश वाली साउथ अफ्रीका की कंपनी मिल्कमोर डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड, 4 हेक्टेयर का प्लॉट
यह है ताजा स्थिति
- 5 पर इकाइयों में उत्पादन शुरू
- 3 पर निर्माण पूरा, मार्च में उत्पादन शुरू
- 4 पर बाउंड्रीवाल पूरी, निर्माण तेज
- 6 पर बाउंड्रीवाल बनी, बाकी शुरू नहीं
- 3 पर अभी तक निर्माण ही शुरू नहीं