फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.35 लाख की धोखाधड़ी, मौके पर नहीं मिली जमीन, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

Fri, 20 Nov 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.35 लाख की धोखाधड़ी की गई। जिस प्लॉट की रजिस्ट्री हुई, वह मौके पर था ही नहीं। मामले में छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जट्टारी थाना अंतर्गत आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.35 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिस प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गई, वह मौके पर था ही नहीं। मामले में एसएसपी के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली के क्रांति नगर निवासी चांदनी सैनी पत्नी नवीन सैनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि प्रियंका चौधरी, दिव्यांशु, आशीष सारस्वत, विष्णु शर्मा, अर्जुन सिंह और उनके अन्य सहयोगियों ने एक प्लॉट दिखाया और वैध बताते हुए 7.35 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री करा दी।

वह प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचीं तब पता चला कि उस प्लॉट पर रजिस्ट्री करने वालों का स्वामित्व नहीं था। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर जांच कराने और रुपये वापस कराने की मांग की। टप्पल थाना पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें