फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रदेश स्तर पर 19 खेलों के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तर पर 19 खेलों के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल छह अगस्त, मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल 12 और 13 अगस्त को होगा। प्रदेश स्तरीय ट्रायल 19 और 20 अगस्त को होगा। इसमें राजकीय कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि राज्य के अधिकारी व कर्मचारी सेवारत का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। हालांकि पुलिस विभाग, निगम कर्मियों और अध्यापक वर्ग को इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इनमें लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें