फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 25 Dec 2025 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल में चल रही तीन दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन ऊंची कूद, लंबी कूद, खोखो, वालीबाल और क्रिकेट के मुकाबले हुए। खोखो के फाइनल मुकाबले में एलबीके की टीम विजेता रही। राधा इंटरनेशनल की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

लंबी कूद के अंडर-18 बालिका वर्ग में एलबीके की दीक्षा प्रथम और राधा इंटरनेशनल की कविता दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में एलबीके पब्लिक स्कूल की दीक्षा ने अपनी प्रतिनिधि को हराकर जीत हासिल की। वालीबाल के अंडर-18 वर्ग में बालक वर्ग में राधा इंटरनेशनल व एलबीके पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल खेला गया। एलबीके की टीम ने चार-एक से जीत दर्ज कर की।
क्रिकेट कोच टीकम सिंह और अभिषेक चौधरी ने बताया कि क्रिकेट के अंडर-14 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल और एलबीके पब्लिक स्कूल टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें एलबीके की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। मैच में शिवम चौधरी ने सबसे अधिक विकेट झटके। लोकेश, चंद्रशेखर, हरनारायण, मनीष शर्मा, वर्षा जादौन, सचिन कुमार, अरुण मिश्रा, शुभम शर्मा का आयोजन में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें