फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के दो छात्रों के साथ की मारपीट

सार

एएमयू के दो अलग अलग छात्रों संग मारपीट की घटनाओं में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।खास बात है कि दोनों घटनाओं में उन्हें हथियारों के बल पर घेरकर पीटा गया।इसके बाद देर शाम दूसरे हॉल के छात्र खालिदव फरमान आदि ने आकर उसे पिस्टल दिखाकर डराते हुए पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के दो अलग अलग छात्रों संग मारपीट की घटनाओं में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। खास बात है कि दोनों घटनाओं में उन्हें हथियारों के बल पर घेरकर पीटा गया। प्रॉक्टर कार्यालय के जरिये दोनों घटनाओं में तहरीर थाने पहुंची और मुकदमे कराए गए हैं।
विज्ञापन

पहला वाकया बुलंदशहर डिबाई के बीए अंतिम वर्ष के छात्र मो.उमैर के अनुसार 21 सितंबर को वे परीक्षा देकर लौट रहे थे। तभी उन्हें नामजद नाजिम ने साथियों संग घेरकर पीटा। बाद में हथियारों के बल पर आरएम हॉल की छत पर ले जाकर मारीपट की और जबरन एक वीडियो बनाया, जिसमें यह कहलवाया कि मैं चोर हूं। इसके बाद धमकी देते हुए भगा दिया। इसी तरह बीए अंतिम वर्ष के बीआर आंबेडकर हॉल निवासी सैफ अली ने बताया कि वह 21 सितंबर की सुबह उसकी बाइक को लेकर छात्र अयान से कहासुनी हो गई। इसके बाद देर शाम दूसरे हॉल के छात्र खालिदव फरमान आदि ने आकर उसे पिस्टल दिखाकर डराते हुए पीटा गया। दोनों मामलों तहरीर प्रॉक्टर कार्यालय के जरिये थाने पहुंची और मुकदमे दर्ज कराए हैं। प्रॉक्टर काय्रालय के अनुसार घटनाओं में सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें