फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में महाऊरू यूपीएस के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
नगर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में महाऊरू यूपीएस के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक और बालिका वर्ग की दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक सहित अन्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान किया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यूपीएस रेलवे रोड की मोनी, 200 मीटर में यूपीएस महाऊरू की काजल, 400 मीटर में यूपीएस महाऊरू की इष्टा और 600 मीटर दौड़ में इसी विद्यालय की भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में यूपीएस महाऊरू की दुर्गा, चक्का फेंक में यूपीएस रेलवे रोड की शिशा और गोला फेंक में इसी विद्यालय की मोनी ने बाजी मारी।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यूपीएस महाऊरू के प्रोजेंद्र, 200 मीटर में शिवा, 400 मीटर में अमित और 600 मीटर में विष्णु प्रथम रहे। लंबी कूद और गोला फेंक में भी यूपीएस महाऊरू के अमित ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में यूपीएस महाऊरू की टीम ने बाजी मारी, जबकि लकड़ी फेंक प्रतियोगिता में भी अमित प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय ने किया। विशिष्ट अतिथि कैलाश रावत और जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह रहे। संचालन जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा, नगर क्षेत्र खेल प्रभारी अजय पाल सिंह, एआरपी फहमीना मुईन, एआरपी इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें