फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स हॉस्टल ट्रायल में नहीं पहुंचे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए ट्रायल देने एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा, जबकि ट्रायल दो दिन चला। खेल संघ के पदाधिकारियों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 व 12 जुलाई को हुए 15 वर्ष से कम आयु के बालिका वर्ग में टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, तीरंदाजी व बालक वर्ग में कबड्डी के ट्रायल में एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं हुआ, जबकि बास्केटबॉल व टेबल टेनिस में तमाम खिलाड़ी हैं, जो अपने-अपने स्कूल की तरफ से खेल रही हैं। खेल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें ट्रायल के बारे में क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय से कोई जानकारी नहीं दी गई। अलबत्ता, ट्रायल के लिए बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात व्यायाम शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाती है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव शमशाद निसार ने बताया कि यह काफी दुखद है कि स्टेडियम में एक भी खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंचा। क्रीड़ा विभाग से ट्रायल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। आरएसओ रानी प्रकाश ने बताया कि सभी को मीडिया के जरिये जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें