फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ाई जा रहीं खिलाड़ियों की सुविधाएं

Sun, 21 Feb 2016 01:34 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों की सुविधाएं लगातार बढ़ा रही है। खेल कोचों की कमी को पूरा किया जा रहा है। उनका मानदेय भी बढ़ाया गया है। खिलाड़ियों को नौकरियां दी जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियोें की सम्मान राशि को भी बढ़ाया गया है। यही कारण है कि अब फिर से खिलाड़ी यूपी के लिए खेलने आ रहे हैं।
विज्ञापन


हाल में ही लखनऊ में इंटरनेशनल हॉकी मैच हुआ। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले पाइका योजना के तहत यह तय किया था कि हर ब्लॅाक में एक स्टेडियम बनेगा। इस योजना में काफी धनराशि केंद्र की थी। बाद में इस योजना का नाम बदला। काफी ब्लॉकों में स्टेडियमों के लिए जगह नहीं मिली। इसके चलते यह योजना स्थगित कर दी गई। इसे नए सिरे से शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे तो बीसीसीआई अलग संस्था है, लेकिन यदि कानपुर में आईपीएल मैच होते हैं तो वहां का स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। यह स्टेडियम मानकों पर पूरी तरह से खरा उतरता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें