फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः हर तहसील में बनेंगे प्लास्टिक री साइक्लिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की हर तहसील में प्लास्टिक री साइक्लिंग सेंटर बनेंगे। इन सेंटरों में ग्राम पंचायतों से निकला प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य प्रकार के कूड़े को री साइकिल कर जैविक खाद में तब्दील किया जाएगा। हर सेंटर के निर्माण में करीब 16 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण का काम जिला पंचायत राज विभाग करेगा। निर्माण के लिए सभी एसडीएम से जमीन मांगी गई है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन में ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं कूड़ा रहित बनाने के लिए यहां कूड़ा एकत्रीकरण के लिए यार्ड बनने हैं। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों की प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य कूड़े के लिए उसे रीसाइकिल किये जाने की तैयारी है। उससे जैविक खाद बनाई जाएगी। इसके लिए जिले की पांचों तहसीलों पर एक-एक रीसाइक्लिंग सेंटर बनाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि हर सेंटर 1500 गुणा 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा। इसके निर्माण में 16 लाख रुपये की लागत आएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सेंटर निर्माण के लिए सभी उप जिलाधिकारियों से जमीन मांगी गई है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें