फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विधायक के नाम की शिलापट्टिकाएं तोड़ीं, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
गांव थानपुर में टूटी पड़ी शिलापटिटका। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव थानपुर में शहीद स्मारक के पास बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह के नाम की सड़क लोकार्पण शिलापट्टिका को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। घटना 19 अगस्त की रात की बताई जा रही है। इसी रात गभाना थाना क्षेत्र के गांव हींसेल और चांदनेर में भी विधायक के नाम की सड़क लोकार्पण शिलापट्टिकाएं तोड़े जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

घटनाओं से विधायक समर्थकों में रोष है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ गभाना महेश कुमार ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, मौखिक सूचना के आधार पर तीनों गांवों में शिलापट्टिकाएं तोड़े जाने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें