अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को एएमयू के ऐतिहासिक सर सैयद हाउस परिसर में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए।
प्रो. मंसूर ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षों और हरियाली को संरक्षित करने के लिए अलग से लैंड एंड गार्डन विभाग दिन रात काम कर रहा है। प्रो. तारिक मंसूर ने सर सैयद हाउस परिसर में सिल्क फ्लास ट्री के पौधे लगाए। यह साउथ अमेरिका महाद्वीप में पाई जाने वाली एक प्रजाति है। इसकी छांव बहुत ही घनी होती है। पौधरोपण के साथ ही प्रोत़ारिक मंसूर ने सर सैयद हाउस परिसर में लगे अन्य पौधों के संबंध में बारीकी से जानकारी भी की। साथ ही यहां पर पौधरोपण की चल रही अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर लैंड एंड गार्डन विभाग के एमआईसी प्रोफेसर जकी अनवर सिद्दीकी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।