फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के प्रबंधन के लिए ग्रामीण स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के प्रसार के प्रबंधन के लिए अब कोविड ग्रामीण स्तर पर केयर सेंटर, हेल्थ सेंटर और हॉस्पिटल बनाए जाएंगे, जो पूर्णतया कोविड समर्पित होंगे। इन सेंटरों में कोविड से निपटने के सभी इंतजाम रहेंगे। इस सबके बीच ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन

शुरुआत में कोविड के ज्यादातर केस शहरों में देखने को मिल रहे थे, लेकिन धीरे -धीरे इसका ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रसार देखा जा रहा है। विशेष रूप से पंचायत चुनावों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 मामलों की बाड़ आ गई है। इससे निपटने के लिए अब ग्रामीण स्तर पर कोविड केयर सेंटर, हेल्थ सेंटर और हॉस्पिटल बनाने की योजना बनाई जा रही है। सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर कोविड केयर सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। नए सेंटर बनाने पर भी मंथन चल रहा है।
गांव-गांव स्क्रीनिंग का दौर जारी
अलीगढ़। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्रामीण स्तर पर फ्रंटलाइन वर्कर द्वारा सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार इत्यादि लक्षण मिलने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है। किट के साथ दिए जा रहे पर्चे में दवाइयों के सेवन का तरीका व दिन लिखा हुआ है, ताकि लोगों को दवा के सेवन में कोई दिक्कत न हो। मेडिकल किट के साथ लक्षणयुक्त व्यक्ति को कोविड की जांच के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच भी करायी जा रही है।
विज्ञापन

30 बेड का होगा कोविड केयर सेंटर, हेल्थ सेंटर और हॉस्पिटल
ग्रामीण स्तर पर बनाई जाने वाले इन केंद्रों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड केयर सेंटर 30 बेड का होगा। जहां पर बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोविड मरीजों को रखा जाएगा। यह एक तरह का आइसोलेशन वार्ड होगा, जिन गांव के घरों में आइसोलाशन की व्यवस्था नहीं होगी, उन मरीजों को यहां रखा जाएगा। यहां उपचाराधीन लोगों की सांस संबंधी समस्या और ऑक्सीजन स्तर की निरंतर मॉनीटरिंग की जाएगी।
स्कूल और कम्यूनिटी हाल में बनेंगे सेंटर
अलीगढ़। यह केंद्र स्कूल, कम्यूनिटी हाल, विवाह गृह, पंचायत भवन आदि उन जगह पर बनाया जाएगा, जहां हवा के आवागमन, स्वच्छता और स्वच्छ शौचालय आदि की व्यवस्था हो। कोविड केयर सेंटर पर 24 घंटे पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्धता के साथ एक बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी होगी। जिससे आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए किसी दूसरे उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जा सके।
सीएचओ होंगे नोडल अफसर
अलीगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम कार्यकर्ता आदि को कोविड केयर सेंटर का नोडल नियुक्त किया जाएगा। वहीं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इनका सहयोग करेंगी। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता समिति (वीएचएनएससी) और शहरी क्षेत्र में महिला आरोग्य समिति द्वारा इन केंद्रों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह केंद्र समीप के प्राथमिक या हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की निगरानी में रहेंगे। पंचायत आवश्यकता के आधार पर सफाई कर्मचारी भी नियुक्त करेगी।
ग्राम पंचायत पर जागरूकता की जिम्मेदारी
ग्रामीण स्तर कोविड के प्रति जागरूकता के लिए ग्राम पंचायत अहम भूमिका निभाएंगी। ग्राम पंचायत के सहयोग से आईसीडीएस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह द्वारा कोविड की इस लड़ाई में ग्रामीणों में जागरूककर कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन अभियान शुरू
कोविड की रोकथाम के लिए गांव-गांव सैनिटाइजेशन अभियान सोमवार से शुरू हो गया। सैनिटाइजेशन टीमों ने पहले ही दिन दर्जनों गांवों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें