कस्बे के मोहल्ला जाना निवासी अशरफ पुत्र शब्बीर ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 26 मई की रात 11.15 बजे के करीब वह अपने दोस्त आसिफ व दानिश के साथ रजबहा पुल से कोल्ड ड्रिंक पीकर लौट रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार राशिद व हसन ने अपनी बाइक आगे लगाकर हमें रोक लिया। राशिद के कहने पर हसन ने मेरी कनपटी पर तमंचा लगाकर फायर कर दिया, जो कि मिस हो गया। पीड़ित ने घटना से संबंधित वीडियो फुटेज का हवाला भी दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों की तलाश की जा रही है।