किसान ने बताया कि यह खेत पट्टे पर लिया था। एशड्रम की पाइपलाइन लीक होने से खेतों में पानी भर गया है। हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस प्रबंधन फसल का मुआवजा दे।
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस से पाइपों द्वारा राख व पानी एशड्रम में आता है। तीन दिन पहले यह पाइपलाइन लीक हो गई। जिससे कमल सिंह की छह बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण वे परिवार के साथ अस्पताल में थे।
विज्ञापन
जब वापस आए तो देखा कि खेत में पानी भरा हुआ है और फसल डूब गई है। उन्होंने बताया कि यह खेत पट्टे पर लिया था। एशड्रम की पाइपलाइन लीक होने से खेतों में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कहा कि हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस प्रबंधन फसल का मुआवजा दे। प्रदर्शन करने वालों में महेश, तारा देवी, आरती, दिनेश, कविता, शेरा, भूदेवी, अंकित, सोनपाल, दिनेश आदि मौजूद रहे।