फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पाइपलाइन लीक, छह बीघा गेहूं बर्बाद, कासिमपुर पावर हाउस प्रबंधन से मांगा फसल का मुआवजा

Tue, 04 Mar 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान ने बताया कि यह खेत पट्टे पर लिया था। एशड्रम की पाइपलाइन लीक होने से खेतों में पानी भर गया है।  हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस प्रबंधन फसल का मुआवजा दे।
विज्ञापन
नष्ट फसल होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस से पाइपों द्वारा राख व पानी एशड्रम में आता है। तीन दिन पहले यह पाइपलाइन लीक हो गई। जिससे कमल सिंह की छह बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण वे परिवार के साथ अस्पताल में थे।

विज्ञापन


जब वापस आए तो देखा कि खेत में पानी भरा हुआ है और फसल डूब गई है। उन्होंने बताया कि यह खेत पट्टे पर लिया था। एशड्रम की पाइपलाइन लीक होने से खेतों में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कहा कि हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस प्रबंधन फसल का मुआवजा दे। प्रदर्शन करने वालों में महेश, तारा देवी, आरती, दिनेश, कविता, शेरा, भूदेवी, अंकित, सोनपाल, दिनेश आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें