प्राथमिक स्तरीय 50 मीटर दौड़ में उमेश, अंजली, 100 मीटर दौड़ में आदित्य व सृष्टि, 200 मीटर दौड़ में लव व खुशबू, 400 मीटर दौड़ में करन व वंदना, कबड्डी में महुआ व कजरौठ, खो-खो में मुहरैनी व सहारा कलां, लंबी कूद में गौरव विजेता बने।
एलबीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कबड्डी जूनियर वर्ग में पिलखुनिया की टीम और खो-खो में सहारा की टीम विजेता रहीं।
विज्ञापन
प्राथमिक स्तरीय 50 मीटर दौड़ में उमेश, अंजली, 100 मीटर दौड़ में आदित्य व सृष्टि, 200 मीटर दौड़ में लव व खुशबू, 400 मीटर दौड़ में करन व वंदना, कबड्डी में महुआ व कजरौठ, खो-खो में मुहरैनी व सहारा कलां, लंबी कूद में गौरव विजेता बने।
जूनियर स्तरीय 100 मीटर दौड़ में जगन्नाथ व दिया, 200 मीटर दौड़ में हेमंत व संगीता, 400 मीटर दौड़ में कृष्णा व प्रीति, 600 मीटर दौड़ में शिवम एवं शिवानी, लंबी कूद में जतिन व साक्षी, ऊंची कूद में हिमांशु व साक्षी, गोला फेंक में अमित कुमार व कुंती, तश्तरी फेंक में अमर सिंह व रानी, कबड्डी बालक व बालिका में पिलखुनिया, खो-खो में सहारा, योग में नौगवां व साथनी, अंताक्षरी में खेड़िया पाताल और एकांकी में कारेका की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विधायक राजकुमार सहयोगी, खंड शिक्षाधिकारी एलवी द्विवेदी, प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल, शिक्षक नेता राजेश कटारा, पूरन चंद्र शर्मा व डॉ. रामकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।