मृतक की पहचान पीलीभीत निवासी अभिषेक के रूप में की गई है। युवक हॉल के 100 नंबर कमरे में ठहरा हुआ था। वह अपने पीएचडी छात्र दोस्त हन्नान से मिलने आया हुआ था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल में गुरुवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पीलीभीत निवासी अभिषेक के रूप में की गई है। युवक हॉल के 100 नंबर कमरे में ठहरा हुआ था। वह अपने पीएचडी छात्र दोस्त हन्नान से मिलने आया हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि हन्नान फिलहाल कमरे में नहीं है। मृतक युवक यहां कब से था। उसने आत्महत्या क्यों की, इन तमाम सवालों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस की अबतक की जांच में पता चला कि मृतक अलीगढ़ के ही एक निजी कॉलेज में पढ़ाता था। गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते समय उसने फांसी लगाई। युवती आगरा की रहने वाली है। पुलिस युवती को भी पूछताछ के लिए अलीगढ़ ला सकती है।
वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया है। उम्मीद है कि दोपहर तक परिवार के सदस्य पहुंच जाएंगे। एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर जैदी व इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं।