अलीगढ़ थाना अतरौली क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल भी किया है। पीड़िता के पिता ने थाना अध्यक्ष अतरौली को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने चार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, पीड़िता की उम्र लगभग 14-15 वर्ष है। पिता का आरोप है कि करीब दो महीने पहले किशोरी अपनी मौसी के पड़ोसी गांव गई थी। वहां उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। बेहोशी की हालत में ले जाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार को घटना की जानकारी 11 सितंबर की रात हुई।
पड़ोसी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से किशोरी के आपत्तिजनक वीडियो भेजे गए थे। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर से किशोरी ने पहले परिवार को कुछ नहीं बताया। पीड़ित पिता ने थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
शीतल पेय में नशीला पदार्थ दिया गया
पिता ने तहरीर में बताया कि यह वारदात करीब दो महीने पहले हुई थी। किशोरी को पहले शीतल पेय में नशीला पदार्थ दिया गया। बेहोश होने के बाद उसे ले जाकर गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया था। वीडियो वायरल करने की धमकी से पीड़िता चुप रही।
पुलिस की कार्रवाई
तहरीर में चार युवकों के नाम स्पष्ट रूप से बताए गए हैं। सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने इस दुष्कर्म के मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।