बाइक पर बैठे युवक की हाथ में पिस्टल लेकर फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया था। मामले की जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह पिस्टल असली न होकर एक खिलौना निकली।
अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के एक युवक का पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वायरल फोटो की पुलिस ने जांच शुरू की तो वह दीपावली पर प्रयोग की जा रही खिलौना पिस्टल निकलकर आई, मगर देखने से वह असली सरीखी नजर आ रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वायरल फोटो में दिख रहा युवक सासनी गेट थाना क्षेत्र के अवतार नगर का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी युवक स्वयं को भाजपा का युवा नेता बताकर रौब झाड़ रहा था और इसी की आड़ में वह पिस्टल का प्रदर्शन कर रहा था। एसपी सिटी मृगांक शेखर ने बताया कि घटना का संज्ञान लिया गया है। जांच में पाया गया कि जो पिस्टल युवक प्रदर्शित कर रहा है, वह खिलौना है।