अलीगढ़ पेट्रोल पंप पर लगाए गए पोस्टर
- फोटो : ANI
अलीगढ़ में पेट्रोल पंपों ने बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन सवारों को ईंधन देना बंद कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) चंद्र भूषण सिंह ने सोमवार को इसके निर्देश जारी कर दिए। गौरतलब है कि इससे पहले बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को पेट्रोल बेचना पर तीन पंप कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में चालान काटा गया था।
पुलिस की इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप एसोसिएशन के दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। दरअसल थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय सारसौल चौराहा की ओर गश्ती पर निकली थीं। जहां उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को बिना हेलमेट लगाए वाहन को चालकों भी पेट्रोल बेचते हुए देख कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।
इसके साथ ही दो अन्य पेट्रोल पंपों पर भी चेकिंग कर वहां से भी एक-एक कर्मचारी को उठा लिया। तीनों का थाने पर लाकर चालान काट दिया। इधर, इस बात की भनक पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्यों को लगी तो वह थाने पर पहुंच गए। हालांकि इंस्पेक्टर ने उन्हें शासन के नियम-कायदों का हवाला देकर शांत करा दिया। बाद में उन कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।