फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बाजार से ज्यादा एएमयू में पेट्रोल व डीजल महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पेट्रोल-डीजल पंप से ज्यादा एएमयू में पेट्रोल व डीजल महंगा बिक रहा है। शहर के पेट्रोल पंप पर सादा पेट्रोल 96.22 रुपये, एक्सपी 99.50 व डीजल 87.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, लेकिन एएमयू के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 112.05 व डीजल 113.20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इस संबंध में एएमयू के पीआरओ उमर पीरजादा ने बताया कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन से जो निर्धारित कीमत है, उसी हिसाब से पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री हो रही है। हर महीने की पहली और 16 तारीख को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से दरें निर्धारित की जाती हैं। दरअसल, एएमयू के पेट्रोल-डीजल पंप का लाइसेंस कंज्यूमर लाइसेंस है, जबकि शहर के पेट्रोल-डीजल पंप का लाइसेंस रिटेलर लाइसेंस हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें