जवाहर लाल नेहरू को मुसलमान घोषित करने, दीपिका पादुकोण और एएमयू छात्रों के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करने पर कांग्रेस नेता विनोद पांडेय ने प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता संतोष कुमार के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुनवाई होगी।
अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उनके मुवक्किल विनोद पांडेय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संबंध में संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति, जो गैर जिम्मेदाराना और भावनाओं को आहत कर देने वाला बयान दिया है। उससे विनोद पांडेय को तकलीफ पहुंची है। राज्य मंत्री ठा. रघुराज सिंह ने दीपिका पादुकोण और एएमयू छात्रों को भगा देने के संबंध में भी बयान दिया है, जो कि मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अब सुनवाई तीन दिनों के भीतर होगी। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है। ब्यूरो