फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: दो पालियों में 38 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, 39 केंद्रों पर परीक्षा, बायोमीट्रिक से प्रवेश

Fri, 30 Oct 2026 10:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रखी जाएं, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से एक-दो बार उद्घोषणा करा ली जाए, जिससे केंद्र के बाहर मौजूद कोई भी अभ्यर्थी समय रहते प्रवेश कर सके।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर बैठकर पढ़ाई करते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आज जिले के 39 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रत्येक पाली में 19,104 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि यह परीक्षा 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। इससे पूर्व 25 अक्तूबर को परीक्षा का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


परीक्षा को नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी नगर संगीता देवी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सभी 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अधिकारियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। एडीएम सिटी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले सभी अभ्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कर उन्हें परीक्षा में सम्मिलित कराया जाए। 

परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रखी जाएं, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से एक-दो बार उद्घोषणा करा ली जाए, जिससे केंद्र के बाहर मौजूद कोई भी अभ्यर्थी समय रहते प्रवेश कर सके।

विज्ञापन
Trending Videos

आज विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश
डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर पीईटी के लिए जिले में शुक्रवार को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। इन निर्देशों के अनुसार जिले के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। परीक्षा में तैनात शिक्षक एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं, विद्यालयों में परीक्षा ड्यूटी में तैनात न किए गए शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालय संबंधी कार्यों का निष्पादन करेंगे। ब्यूरो

देर रात से पहुंचने लगे अभ्यर्थी
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी देर रात से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर पहुंचने लगे थे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, डोरमेट्री और आसपास के होटलों में ठहरे। कई ने प्लेटफार्म पर ही अपनी पढ़ाई शुरू कर दी। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

करवाचौथ का व्रत रखा, आज परीक्षा
परीक्षा में शामिल होने वाली कई महिला अभ्यर्थी दूसरे शहरों से आईं हैं। इनमें से कुछ सुहागिन अभ्यार्थियों ने करवाचौथ का व्रत भी रखा था। ऐसे में उन्हें व्रत और परीक्षा के बीच तालमेल बिठाना पड़ा। कुछ सुहागिन महिलाओं ने स्टेशन पर ही व्रत पूरा कर पढ़ाई भी की।

अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें व ट्रेन
पीईटी में शुक्रवार को शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज और रेलवे ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं। रोडवेज ने 100 अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है। वहीं, रेलवे भी विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा के अनुसार परीक्षा को लेकर हाथरस और अतरौली से 100 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए संबंधित रूटों पर बसों की उपलब्धता भी बढ़ाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार पीईटी के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। इन ट्रेनों से अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें